Rahul Gandhi की अगुवाई वाली यात्रा के आगमन के मद्देनजर ठाणे में निषेधाज्ञा, ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2024

महाराष्ट्र में ठाणे जिला प्रशासन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के आगमन के मद्देनजर बृहस्पतिवार को निषेधाज्ञा जारी की और पैराशूट तथा ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

आदेश में कहा, ‘‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 मार्च को ठाणे जिले की ग्रमीण सीमा में प्रवेश करेगी और सोनले, भिवंडी में रुकेगी। 16 मार्च को यह ठाणे शहर पुलिस आयुक्तालय की सीमा की तरफ बढ़ेगी।’’

इसमें कहा, ‘‘गांधी को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है। ठाणे जिले की ग्रामीण सीमा में वह जहां रुकेंगे वहां पैराशूट के इस्तेमाल और ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा।’’ यात्रा के सिलसिले में गांधी आज दिन में नासिक में थे।

प्रमुख खबरें

Iran US Conflict | तीन तेल टैंकरों पर अमेरिकी हमले के बाद भड़का ईरान, Strait of Hormuz में वर्जित क्षेत्र घोषित करने की तैयारी

Rupee vs Dollar: अंतरबैंक बाजार में 4 पैसे मजबूत होकर 94.39 पर पहुंचा रुपया

Kerala में गर्मी बढ़ने से बिजली संकट, KSEB ने शाम को कटौती की चेतावनी दी

Nepal Flood: बाढ़ त्रासदी के 13वें दिन मनाया गया National Mourning Day, 1340 से अधिक मृतकों को श्रद्धांजलि