Haryana Nuh Violence | हरियाणा में हिंसा के बाद अलवर के 10 और भरतपुर के चार क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2023

जयपुर। पड़ोसी राज्य हरियाणा के नूंह में फैली सांप्रदायिक हिंसा को देखते हुए राजस्थान में अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि हरियाणा की सीमा से सटे भरतपुर के चार इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवा को बृहस्पतिवार सुबह तक निलंबित कर दिया गया है। साथ ही अलवर जिले के 10 औरभरतपुर जिले के चार इलाकों में धारा 144 लागू की गई है।

इसे भी पढ़ें: Russo-Ukrainian War | रूसी ड्रोन ने यूक्रेन के ओडेसा इलाके में ड्रोन से हमला किया, बंदरगाह पर लगी आग

हरियाणा हिंसा के विरोध में बुधवार को बजरंग दल के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर भी पुलिस पूरी तरह चौकस है। अलवर जिले में भी अलर्ट जारी करते हुए 10 उपखंड क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए 10 दिन तक धारा 144 लगा दी गई है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) उत्तम सिंह शेखावत ने बताया कि हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्र अलवर, तिजारा, रामगढ़, गोविंदगढ़, कठूमर, लक्ष्मणगढ़, टपूकडा, मालाखेड़ा, किशनगढ़ बास व कोटकासिम उपखंड एरिया में 10 अगस्त आधी रात तक धारा 144 जारी रहेगी। राजस्थान के भिवाड़ी में मंगलवार को कुछ युवकों ने राजमार्ग पर सड़क किनारे दो-तीन दुकानों में कथित तौर पर तोड़फोड़ की थी।

पुलिस को संदेह था कि भिवाड़ी में हुई घटना हरियाणा के नूंह जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा से प्रेरित हो सकती है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। हालांकि घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने दुकानों में तोड़फोड़ के मामले में 19 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। अलग-अलग टीमों का गठन कर बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार