संभल में निषेधाज्ञा लागू, राहुल गांधी को ‘यूपी गेट’ पर रोका जाएगा: गाजियाबाद पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2024

उत्तर प्रदेश के संभल के लिये रवाना हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को रास्ते में गाजियाबाद के ‘यूपी गेट’ पर भी रोकने की तैयारी की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। राहुल अपनी बहन एवं वायनाड से सांसद प्रियंका वाद्रा के साथ संभल में हुई हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए संभल के लिए रवाना हुए हैं।

शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (निषेधाज्ञा) संभल में 31 दिसंबर तक लागू रहेगी। इसके साथ ही, संभल में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक शनिवार को खत्म हो रही थी, उसे जिलाधिकारी ने बढ़ाकर 10 दिसंबर कर दिया है।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत