IIM के साथ ही NIA-NCB इकाई का वादा, कोयंबटूर के लिए अन्नामलाई ने जारी किया घोषणापत्र, डीएमके ने क्यों दर्ज कराई शिकायत

By अभिनय आकाश | Apr 12, 2024

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी के अन्नामलाई ने कोयंबटूर लोकसभा क्षेत्र के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया, जहां से वह आगामी चुनाव लड़ रहे हैं। घोषणापत्र के लॉन्च के समय, अन्नामलाई के साथ भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और कोयंबटूर दक्षिण की विधायक वनथी श्रीनिवासन भी मौजूद थीं। घोषणापत्र में अन्नामलाई ने कई लुभावने वादे किए हैं। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, अन्नामलाई ने कहा कि पार्टी 500 दिनों में 100 आश्वासनों को पूरा करने के लिए काम करेगी।

आईआईएम की स्थापना की जाएगी। 

शहर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की इकाइयों की स्थापना।

महान नेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के कामराज के नाम पर चौबीसों घंटे चलने वाली मोबाइल फूड वैन की शुरूआत।

मौजूदा हवाई अड्डे का अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल के रूप में उन्नयन

कैंसर उपचार केंद्र की स्थापना

नवोदय विद्यालयों की स्थापना

नोय्याल और कौसिका नदियों से संबंधित मुद्दों का समाधान किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu की लड़ाई में स्टालिन के भरोसे सहयोगी पार्टियां, DMK को INDIA ब्लॉक ने क्यों मान लिया बड़ा भाई?

इस बीच, पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कथित चुनाव प्रचार समय के उल्लंघन को लेकर अन्नामलाई और उनकी पार्टी के कुछ सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि गुरुवार रात डीएमके कार्यकर्ताओं और उनके सहयोगियों ने चुनाव आयोग के निर्धारित समय से परे भाजपा सदस्यों के प्रचार करने पर आपत्ति जताई और इसके कारण अवरामपलयम इलाके में दोनों दलों के बीच झगड़ा हो गया। डीएमके के एक सदस्य ने शिकायत दर्ज कराई और पिलामेडु पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत चार भाजपा पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

प्रमुख खबरें

Asian Para Games में Sheetal Devi का कमाल, दो घंटे में जीते दो स्वर्ण पदक

GST reforms from November 1: ई-कॉमर्स पंजीकरण सरल हुआ, छोटे विक्रेताओं के लिए रिफंड की प्रक्रिया तेज़ हुई

शीशे के घरों में बैठकर..., Rahul Gandhi के बयान पर RSS नेता इंद्रेश कुमार का पलटवार, बोले- देश के बंटवारे के लिए Congress जिम्मेदार

14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी ने किया हमला, यमन की सेना ने बचाया, हूती का बड़ा दावा