By अनन्या मिश्रा | Oct 15, 2026
हर साल 15 अक्तूबर को भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर विश्व छात्र दिवस मनाया जाता है। स्टूडेंट्स के प्रति डॉ कलाम के गहरे लगाव और प्रेरणादायी व्यक्तित्व की वजह से वह 'पीपुल्स प्रेसिडेंट' के रूप में जाने जाते थे। तो आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास, महत्व और उद्देश्य आदि के बारे में...
इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करना, शिक्षा के समान अवसरों को बढ़ावा देना और छात्रों के योगदान को सम्मानित करना है। यह दिन हम सभी को याद दिलाता है कि शिक्षा न सिर्फ एक व्यक्ति बल्कि पूरे समाज को बदल सकती है।
साल 2010 में पहली बार संयुक्त राष्ट्र की ओर से भारत रत्न से सम्मानित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गई थी। जिसके बाद से हर साल 15 अक्तूबर को विश्व छात्र दिवस मनाया जाने लगा। इस दौरान डॉ कलाम की उपलब्धियां, महत्वपूर्ण भूमिका और छात्रों को दी गई प्रेरणा को याद दिया जाता है।