International Yoga Day 2023: 2014 में दिया था प्रस्ताव, अब 9 साल बाद UN के हेडक्वॉर्टर में दुनिया देखेगी PM मोदी की योग डिप्लोमेसी

By अभिनय आकाश | Jun 20, 2023

21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यू यॉर्क में यूएन हेडक्वॉर्टर में योग दिवस मनाएंगे और कार्यक्रम को लीड करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य कई लाभों के बारे में दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाना है। इसकी सार्वभौमिक अपील को स्वीकार करते हुए दिसंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया। इस बार के योग डे की थीम 'योग फॉर वसुधैव कुटुंबकम' है। 

शीर्ष अधिकारियों, राजदूतों होंगे शामिल

योग सत्र 21 जून को सुबह 8 बजे से 9 बजे (भारतीय समय अनुसार 5:30 शाम 6:30 बजे ) तक संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में विस्तृत उत्तरी लॉन में चलेगा। यह पहली बार है जब कार्यक्रम की मेजबानी विदेश में की जा रही है, इससे पहले पीएम ने पहले से चुने हुए शहरों, क्रमशः दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ, देहरादून, रांची और मैसूर में समारोह की मेजबानी की थी। अमेरिका के ऐतिहासिक योग सत्र में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों, राजदूतों, दूतों, सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ वैश्विक और प्रवासी समुदाय के प्रमुख सदस्यों के भाग लेने की उम्मीद है। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: उद्धव ठाकरे ने गोहत्या पर प्रतिबंध की मांग की, UCC पर बोले- हम इसका समर्थन करते हैं लेकिन...

योग डे बनने का सफर

आधिकारिक तौर पर पूरी दुनिया में इसे मान्यता दिलाने की गंभीर और निर्णायक पहल पिछले साल 27 सितम्बर 2014 को हुई। उस दिन युएन में दिए अपने पहले भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक प्रस्ताव पेश किया जिसके तहत 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस मानाने की बात कही गई। उन्होंने शरीर और दिमाग पर पड़ने वाले योग के सकारात्मक प्रभाव की चर्चा की। इसके बाद 11 दिसंबर 2014 को युएन ने घोषणा कि की हर साल 21 जून को आधिकारिक तौर पर इंटरनेशनल योग डे मनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: CM Yogi बोले- कंगाल पाकिस्तान के साथ नहीं रहना चाहता POK, रोटी के लिए पड़ोसी देश में हो रही लड़ाई

भारत में क्या है कार्यक्रम

भारत में इसका मुख्य इवेंट मध्य प्रदेश के जबलपुर में होगा। यहां करीब 15000 लोग शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के चीफ गेस्ट वाइस प्रेजिडेंट होंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्री-रिकॉर्डेड विडियो चलाया जाएगा। इस इवेंट को दूरदर्शन के सभी चैनलों में लाइव दिखाया जाएगा। योग दिवस पर इंडियन नेवी के शिप दुनिया के 9 पोर्ट में होंगे। इनमें योग का प्रदर्शन किया जाएगा। इसे 'ओशन रिंग ऑफ योग' का नाम दिया गया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Indus Waters Treaty | शाहपुर कंडी बांध से पाकिस्तान को झटका, रावी नदी का पानी अब सींचेगा भारत के सूखे खेत

UP Politics में मायावती की हुंकार, विपक्ष पर साधा निशाना, बोलीं- हमें सत्ता से दूर रखने की साजिश

Ranji Trophy Cricket Tournament | जम्मू-कश्मीर ने बंगाल को धूल चटाकर पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में रखा कदम

India AI Summit 2026 Day 3 LIVE Updates । डेलीगेट्स के भारी उत्साह से बदला फैसला, रात 8 बजे तक खुला रहेगा AI Expo