मिस्र के संविधान में प्रस्तावित बदलाव, तीन दिन का होगा जनमत संग्रह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2019

काहिरा। मिस्र के संविधान में प्रस्तावित बदलाव के लिए शनिवार से देश भर में तीन दिनों तक जनमत संग्रह होगा। पक्ष में नतीजे आने पर राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सिसी 2030 तक सत्ता में बने रह सकते हैं। राष्ट्रीय निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष लाशीन इब्राहिम ने बताया कि देश के मतदाता शनिवार सेसोमवार तक मतदान कर पाएंगे जबकि मिस्र के प्रवासी समुदाय के लोग शुक्रवार से रविवार तक अपना वोट डालेंगे। 

इसे भी पढ़ें: ‘तनावपूर्ण स्थिति’ को लेकर किम जोंग उन ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

 

काहिरा में संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की गयी। इस घोषणा से कुछ घंटे पहले अल सिसी के समर्थकों से भरी संसद ने प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दे दी जिससे राजनीति में फौज की भूमिका फिर से बढेगी। इब्राहिम ने संवैधानिक बदलावों के बारे में अपनी राय रखने के लिए देश भर में लोगों से मतदान में भाग लेने का आह्वान किया है। 

प्रमुख खबरें

China का हाथ पकड़कर सीधा चांद पर लैंड करेगा पाकिस्तान, Change-6 Mission के जरिए भेजा अपना सैटेलाइट

ICC Test Team Rankings: भारत से छिन गया नंबर 1 टेस्ट टीम का ताज, अब ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉप पर काबिज

क्या थायराइड की वजह से आपका भी वजन तेजी से बढ़ रहा है? इस तरह से करें कंट्रोल

आर्थिक क्षेत्र में नित नए विश्व रिकार्ड बनाता भारत