फिर प्रदर्शन किया तो ड्रग केस में फंसा देंगे...स्टूडेंट प्रोटेस्टर को पुलिसकर्मी ने धमकाया, हो गया बड़ा एक्शन

By अभिनय आकाश | Jul 23, 2026

मुंबई पुलिस ने एक वायरल वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं। इस वीडियो में पुलिस का एक ड्राइवर, प्रदर्शन कर रहे छात्रों को धमकी दे रहा है कि अगर वे दोबारा विरोध-प्रदर्शन करने आए, तो उन पर ड्रग्स का झूठा केस लगा दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बुधवार को हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस वैन में बैठे छात्रों ने बनाया था। वीडियो में पुलिसकर्मी छात्रों को आगे विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा न लेने की चेतावनी देते हुए सुनाई दे रहा है। वह कहता है कि अगर वे ऐसा करते हैं, तो वह "ड्रग्स के झूठे केस" में फंसाकर उनकी "ज़िंदगी बर्बाद" कर देगा। वह आगे कहता है कि उन्हें ज़मानत नहीं मिल पाएगी और उन्हें "जेल में सड़ना" पड़ेगा। इस बात पर गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे छात्र हंसते हुए दिखाई देते हैं। पुलिस वाले को यह कहते हुए सुना गया, अगर मैंने तुम्हें दोबारा प्रोटेस्ट में देखा, तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा। मैं तुम्हारी जेब में 50 ग्राम पाउडर (ड्रग्स) डाल दूंगा। फिर तुम्हारी ज़िंदगी बर्बाद हो जाएगी। इससे पक्का हो जाएगा कि तुम्हें ज़मानत न मिले।

प्रमुख खबरें

Saudi Arabia में फंसे 34 कश्मीरी तीर्थयात्री, VHP ने Farooq Abdullah और उमर पर साधा निशाना

प्रयागराज में Congress का सामाजिक न्याय सम्मेलन, चुनावी धांधली और आरक्षण कटौती पर BJP को घेरा

सोनभद्र में सत्य सनातन ट्रस्ट के खाते से 2.37 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी, तीन गिरफ्तार

Krishna Nagar के सरकारी स्कूल में छात्रा की मौत पर DCPCR सख्त, दो हफ्ते में मांगी रिपोर्ट