अमेरिका के केनोशा में जैकब ब्लेक को गोली मारे जाने के विरोध में प्रदर्शन और भी हुआ हिंसात्मक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2020

केनोशा (अमेरिका)। अमेरिका के विस्कॉन्सिन में एक अदालत के बाहर शनिवार को लगभग एक हजार प्रदर्शनकारियों की भीड़ एकत्र हो गई और उन्होंने ‘‘एक व्यक्ति एक मत’’ तथा ‘‘न्याय बिना शांति नहीं’’ के नारे लगाए। पुलिस के एक अधिकारी ने एक सप्ताह पहले जैकब ब्लेक नामक अश्वेत व्यक्ति को पीठ में गोली मार दी थी जिससे वह अपंग हो गया था। प्रदर्शनकारी केनोशा स्थित अदालत परिसर की ओर बढ़ते हुए ‘‘सात गोली, सात दिन’’ का नारा भी लगा रहे थे।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के दबाव में UN ने लेबनान में शांतिरक्षकों की संख्या घटाने की दी मंजूरी

उन्होंने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि उनके पुत्र को दर्द निवारक दवाइयां दी गई हैं लेकिन अब वह होश में है। उन्होंने कहा, ‘‘वह बहुत दर्द में है।’’ चक्रवात से हुई तबाही का जायजा लेने के लिए शनिवार को टेक्सास पहुंचे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जब संवाददाताओं ने पूछा कि क्या वह केनोशा जाएंगे तो उन्होंने कहा, ‘‘संभव है।’’ उन्होंने हालांकि इस संबंध में विस्तार से कुछ नहीं बताया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर