Jaipur : करणी सेना के Protest में एक प्रदर्शनकारी की मौत , UGC Regulation 2026 को लेकर हो रहा था भारी विरोध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2026

श्री राजपूत करणी सेना की ओर से यहां आयोजित प्रदर्शन के बाद एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। संगठन ने दावा किया है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई के कारण उसकी जान चली गई। सोमवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के यूजीसी विनियम-2026 वापस लेने तथा सवर्ण समाज से जुड़ी अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया था।

करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से किए गए पानी की बौछार किये जाने से देवराज सिंह घायल हो गए थे। उन्होंने कहा, ‘‘कालवाड़ रोड पर पुलिस ने पानी की बौछार की। पानी की तेज धार उनके सीने पर लगी, जिससे उन्हें चोट आई।’’ मकराना ने दावा किया कि घर पहुंचने पर देवराज सिंह ने सीने में दर्द की शिकायत की और उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अभी तक मौत के सटीक कारण की पुष्टि नहीं की है। सोमवार को प्रदर्शन के दौरान कालवाड़ रोड सहित कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की की घटनाएं भी सामने आई थीं। रैली के बाद प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट सर्किल पर एकत्र हुए और कुछ देर तक सड़क जाम रखा। बाद में शाम को वे वहां से चले गए।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच