हांगकांग में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की बिल्डिंग पर प्रदर्शनकारियों ने फेंका बम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2020

हांगकांग। हांगकांग में प्रदर्शनकारियों ने उस सार्वजनिक इमारत पर पेट्रोल बम से हमला किया जिसे कोरोनावायरस के संभावित संक्रमितों या उनका इलाज करने वाले कर्मियों को अस्थायी रूप रखने के लिए चिन्हित किया गया था। मध्य चीन से फैले विषाणु की वजह से हांगकांग ने सार्वजनिक आपातकाल की घोषणा की है। यह शहर में चेतावनी का शीर्ष स्तर है। हांगकांग में अबतक छह लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हालांकि, जिस इमारत में संक्रमित लोगों को रखने का प्रस्ताव था, उसके आसपास के निवासियों ने परिसर के बाहर प्रदर्शन किया और कुछ ने रास्ते को बाधित कर दिया। 

पुलिस ने रविवार को बताया कि प्रदर्शनकारियों ने इमारत परिसर पर पेट्रोल बम से हमला किया। एएफपी के फोटोग्राफर ने दो अपार्टमेंट से आग की लपटें निकलते हुए देखी जिसपर काबू पाने के लिए अग्निशमन दल के सदस्य प्रयास कर रहे थे। स्वास्थ्य रक्षा केंद्र ने कहा कि इमारत परिसर में संक्रमितों को रखने के प्रस्ताव को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। एजेंसी ने पहले ही ग्रामीण इलाके में स्थित एक हॉलीडे पार्क को संक्रमितों को रखने के लिए तैयार किया है। 

 

इसे भी देेखें-Coronavirus ने मचाई दुनियाभर में दहशत, क्या है इसके लक्षण और बचाव के उपाय

प्रमुख खबरें

Kriti Sanon ने महिलाओं के खिलाफ नफरत पर उठाई आवाज, बोलीं- मर्दों को सिखाएं...

कश्मीर पर आई बात तो भारत ने हिला डाले 57 मुस्लिम देश! PoK पर भी दे दिया अल्टीमेटम

Super El Nino से दुनियाभर में 4.51 लाख मौतों की आशंका, सह-लेखिका ने समझाई शोध की कार्यप्रणाली

Dev Anand Birth Anniversary: बॉलीवुड के पहले Fashion Icon थे देव आनंद, पेश किया था रोमांस का नया अंदाज