श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री का आवास घेरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2022

कोलंबो|  श्रीलंका में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को 16 दिन हो गए हैं और इस बीच रविवार को यहां प्रधानमंत्री आवास को छात्र प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया। इंटर यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स फेडरेशन (आईयूएसएफ) के हजारों छात्रों को विजेरमा मवाता में प्रधानमंत्री के आवास के बाहर नारेबाजी करते हुए देखा गया। तस्वीरों में अनेक छात्र प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास की चारदीवारी के पास प्रदर्शन करते दिखे।

देश में बुरे आर्थिक हालात हैं और सरकार के पास महत्वपूर्ण उत्पादों के आयात के लिए धन नहीं बचा है, आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं और ईंधन, दवाओं तथा बिजली की भारी कमी है। प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे द्वारा अंतरिम सरकार की मांग को खारिज किए जाने के एक दिन बाद, रविवार को विरोध प्रदर्शन और नाजुक मोड़ लेते नजर आए।

इस बीच, पुलिस ने सप्ताहांत में प्रदर्शनकारियों को कोलंबो की कुछ सड़कों पर प्रवेश नहीं करने की चेतावनी देते हुए कहा कि अदालत के ऐसे आदेश हैं।

प्रमुख खबरें

नॉर्वे के Coach का दावा तार से टकराई गेंद, FIFA ने Sensor Data से खारिज किया पूरा आरोप

England Cricket में Bazball युग का अंत, Test Team के कोच पद से Brendon McCullum की छुट्टी

Lords में Yastika Bhatia का ऐतिहासिक शतक, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर

Sunil Mittal का बड़ा ऐलान, Airtel अब FinTech और Data Center में करेगी हज़ारों करोड़ का निवेश