मुझे स्वतंत्र करो या मौत दे दो! चीन की सड़कों पर उतरे लोग क्यों मांग रहे हैं जिनपिंग का इस्तीफा?

By अभिनय आकाश | Nov 29, 2022

चीन में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों पर रोक लगाने के लिए बेहद ही सख्त नियम लगाए जाने की खबरें तो लगातार ही रिपोर्ट की जा रही हैं। लेकिन अब वहां की जनता ने इस नियमों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूरे चीन में कड़े प्रतिबंधों के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गए हैं। चीन में इस तरह के प्रदर्शन वो भी सरकार के खिलाफ बहुत ही कम देखने को मिलते हैं। चीन के प्रमुख शहरों और विश्वविद्यालयों के हजारों लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं। देश भर में "स्वतंत्रता चाहते हैं" एक नारा बन गया है, जो मुख्य रूप से युवा पीढ़ी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शनों का एक आधार बन गया है। 

इसे भी पढ़ें: अपनी नाकामियों का ठीकरा अमेरिका के सिर पर फोड़ रहा चीन, व्हाइट हाउस ने कहा- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार हमेशा करेगा समर्थन

बीजिंग में विरोध प्रदर्शनों के एक दिन बाद शाम को भारी पुलिस बल मौजूद रहा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने शी जिनपिंग इस्तीफा दो, कम्युनिस्ट पार्टी कुर्सी छोड़ो और चीन से प्रतिबंध हटाओ जैसे नारे लगाए। इसके साथ ही लोगों ने कहा कि वो पीसीआर टेस्ट नहीं कराना चाहते बल्कि स्वतंत्रता चाहते हैं। 

प्रमुख खबरें

फ़ोन बंद करो, Benjamin Netanyahu को ब्लॉक करो, होर्मुज़ विवाद के बीच Iran का Donald Trump पर तंज

Prabhasakshi NewsRoom: 12 साल में पहली बार मोदी के विधेयक की संसद में हार, अब आगे क्या करेगी सरकार?

Akshaya Tritiya Gift Ideas: अपनी लाडली को दें ये Trendy Silver Chains, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

Tamil Nadu Bus Accident | तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा: बस के पलटने और कई वाहनों से टकराने के कारण केरल के 9 शिक्षकों की मौत