पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर विरोध-प्रदर्शन हिंसक हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2023

पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा और अनियमितताओं के आरोपों के खिलाफ रविवार को विरोध-प्रदर्शन हुए। पूर्व मेदिनीपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने नंदकुमार में हल्दिया-मेचेदा राज्य राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया और आरोप लगाया कि श्रीकृष्णपुर हाई स्कूल में मतगणना केंद्र पर मतपेटियों के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। तमलुक में भाजपा की युवा शाखा के नेता तमस डिंडा ने कहा, ‘‘हमें तड़के तीन बजे सूचना मिली कि मतपेटियां बदली जा रही हैं। हम केंद्रीय बलों की सुरक्षा में क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान के अलावा मतदान केंद्रों पर ही मतों की गिनती कराने की मांग कर रहे हैं।’’

उत्तर दिनाजपुर में दो कार में आग लगा दी गई और एक सरकारी बस सहित कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई, जिससे चाकुलिया थाना क्षेत्र में विरोध-प्रदर्शन हिंसक हो गया। घटना सुबह रामपुर-चाकुलिया रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हुई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वे डराने-धमकाने के कारण मतदान के दौरान वोट नहीं डाल पाए और प्रशासन से बार-बार अपील करने का भी कोई फायदा नहीं हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में इसी तरह का विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया गया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के समर्थक मतदाताओं को डराने-धमकाने और चुनाव के दौरान फर्जी मतदान कराने में शामिल थे। उत्तर-24 परगना के अमदंगा में आईएसएफ (इंडियन सेक्युलर फ्रंट) और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच झड़प की खबर है।

प्रमुख खबरें

Hyundai Motor India का बड़ा प्लान, 2030 तक कार्यकारी स्तर पर 20% Women Workforce का लक्ष्य

Jay Shah के ग्लोबल विजन के तहत India vs Japan T20 Match क्रिकेट विस्तार की बड़ी पहल: Devajit Saikia

India-Pakistan के बीच फिर से महासंग्राम ! UN Resolution के बाद Kashmir पर भारत के जवाब का विरोध करना पाकिस्तान को पड़ा भारी

CBIC Customs Clearance Rule: मेडिकल डिवाइस और दवाओं के आयात पर नई Checklist जारी