डायरिया की आशंका वाले क्षेत्रों में प्रोटोकॉल दशहरा तक लागू रखे जाएं: ओडिशा के मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2025

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डायरिया की आशंका वाले क्षेत्रों में अपनाए जा रहे प्रोटोकॉल को दशहरा तक लागू रखने का निर्देश दिया है, हालांकि राज्य के छह जिलों में डायरिया के मामलों में कमी आई है। अब तक कम से कम 13 लोगों की जलजनित बीमारियों से मौत हो चुकी है।

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अब तक 3,543 मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं, जबकि 254 व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है। बयान में कहा गया है कि डायरिया की स्थिति अब नियंत्रण में है और नए मामलों की संख्या पूरी तरह से कम हो गई है।

स्थिति में सुधार के मद्देनजर अधिकारियों को ढिलाई नहीं बरतने की हिदायत देते हुए मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर मेडिकल कॉलेजों तक चिकित्सा सेवाओं को समन्वित तरीके से चालू रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने अधिकारियों को उन जगहों पर बीमारी से रोकथाम के उपाय करने का भी निर्देश दिया, जहां बीमारी फैलने की आशंका है। माझी ने कहा कि दशहरा के त्योहार तक सभी संवेदनशील स्थानों पर प्रोटोकॉल लागू रखा जाए।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका