अमित शाह के पत्र पर बोली तृणमूल कांग्रेस, आरोप साबित करें या माफी मांगें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2020

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल सरकार पर प्रवासियों को लेकर आने वाली ट्रेनों को न आने देने का आरोप लगाने वाले पत्र को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से शनिवार को कहा कि वह अपने आरोप साबित करें या माफी मांगें। साथ ही बनर्जी ने आरोप लगाया कि गृह मंत्री हफ्तों तक चुप्पी साधे रखने के बाद झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा कि शाह उन लोगों की बात कर रहे हैं जिन्हें केंद्र ने किस्मत के भरोसे छोड़ दिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इस संकट के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में नाकाम रहे गृह मंत्री हफ्तों तक चुप्पी साधे रखने के बाद केवल झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करने के लिए बोलते हैं। विडम्बना यह है कि वह ऐसे लोगों के बारे में बात कर रहे है जिन्हें सरकार ने उनकी किस्मत के सहारे छोड़ दिया। श्री अमित शाह अपने झूठे आरोप साबित करें या माफी मांगें।’’ 

इसे भी पढ़ें: अमित शाह ने WB को लिखा पत्र, कांग्रेस ने कहा- कर्नाटक और गुजरात के मुख्यमंत्रियों को भी लिखें पत्र 

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार प्रवासी मजदूरों को लेकर जाने वाली ट्रेनों को राज्य पहुंचने की अनुमति नहीं दे रही है जिससे श्रमिकों के लिए और दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से अलग-अलग गंतव्य स्थानों तक प्रवासी मजदूरों को ले जाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘श्रमिक स्पेशल’ ट्रेनों का संदर्भ देते हुए, गृह मंत्री ने पत्र में कहा कि केंद्र ने दो लाख से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने की सुविधा प्रदान की है। 

प्रमुख खबरें

DIY Diya Holder: बेकार पीली चूड़ियों को फेंकने के बजाय बनाएं Vintage Candle Holder, दिवाली बनेगी खास

ओडिशा: चक्रवात Arnab और बाढ़ के असर के कारण CM Mohan Majhi ने दिवाली समारोह टाला

E20 विवाद के बीच इंडियन ऑयल की सफाई, 56 सैंपलों में 19-21% इथेनॉल की पुष्टि

बॉक्स ऑफिस पर Ramayana का महातूफान: 2 दिन में ही 100 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ के पार, जानें भाषा-वार कमाई