नेपाल के प्रांत 2 का नाम बदलकर मधेस प्रदेश किया गया, दो तिहाई बहुमत से प्रस्ताव हुआ पास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2022

काठमांडू। नेपाल के दक्षिण-पूर्वी प्रांत 2 का नाम बदलकर मधेस प्रदेश कर दिया गया है और जनकपुर को इसकी राजधानी बनाया गया है। इस तरह 2015 में प्रांत बनाये जाने के बाद क्षेत्र के आधिकारिक नामकरण को लेकर लंबे समय से जारी बहस का हल निकल गया। प्रांतीय विधानसभा ने सोमवार को दोनों फैसलों के लिए दो-तिहाई के बहुमत से मतदान किया। मतदान करने वाले 99 सदस्यों में से 78 ने जनकपुर को राजधानी बनाने के लिए और 80 ने प्रांतीय नाम मधेस करने के लिए मतदान किया। मधेस क्षेत्रफल के मामले में नेपाल का सबसे छोटा राज्य और आबादी की दृष्टि से दूसरा सबसे बड़ा प्रांत है।

प्रमुख खबरें

TMC का Owaisi पर बड़ा हमला, BJP से पैसा लेने वाले Collection Master

Assam Election: Gaurav Gogoi ने भरा पर्चा, कहा- BJP के खिलाफ सभी विपक्षी दल एकजुट होकर लड़ेंगे

आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, Punjab के पूर्व मंत्री Laljit Bhullar गिरफ्तार, CBI जांच के भी संकेत

Ustaad Bhagat Singh Review: मनोरंजन के नाम पर पुराना फॉर्मूला और घिसी-पिटी कहानी, क्या सिर्फ स्वैग काफी है?