कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिये 15 हजार करोड़ रूपये का प्रावधान : पीएम मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य सेवाओं को राज्य सरकारों की एकमात्र प्राथमिकता बताते हुए मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण से पैदा संकट से निपटने के लिये 15 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर एक सप्ताह से भी कम समय में राष्ट्र के नाम अपने दूसरे संदेश में मोदी ने कहा कि कोरोना से जुड़ी जांच की सुविधा, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, आईसीयू बिस्तर, वेंटिलेटर और अन्य जरूरी संसाधनों की संख्या तेजी से बढ़ाई जाएगी।

 उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस से निपटने के लिये देश के स्वास्थ्य आधारभूत ढांचे को और मजबूत बनाने के लिए15 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। मोदी ने कहा, ‘‘ मैंने राज्य सरकारों से अनुरोध किया है कि इस समय उनकी पहली प्राथमिकता, सिर्फ और सिर्फ स्वास्थ्य सेवाएं ही होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस को लेकर अफवाह और अंधविश्वास से बचने की सलाह दी और कहा कि इस बीमारी के लक्षणों के दौरान बिना डॉक्टरों की सलाह के कोई भी दवा न लें। प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा किकिसी भी तरह का खिलवाड़, आपके जीवन को और खतरे में डाल सकता है।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा