मोदी सरकार हुई खेलों पर मेहरबान, खेल बजट में किया 700 करोड़ का इजाफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 01, 2023

नयी दिल्ली। इस साल होने वाले एशियाई खेलों और अगले साल के लिए प्रस्तावित पेरिस ओलंपिक की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए खेल मंत्रालय के लिए बुधवार को पेश केन्द्रीय बजट में 3,397.32 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है जो पिछले साल के मुकाबले 723.97 करोड़ रुपये अधिक है। यह राशि पिछले वित्तीय वर्ष (2022-23) के संशोधित बजट से अधिक है, जब मंत्रालय को 2,673.35 करोड़ रुपये मिले थे। पिछले साल हालांकि वास्तविक आवंटन 3,062.60 करोड़ रुपये था। साल 2022-23 के लिए संशोधित आवंटन में कटौती का एक मुख्य कारण चीन में प्रस्तावित एशियाई खेलों का स्थगन हो सकता है।

खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय शिविरों के आयोजन, शिविर का बुनियादी ढांचा और उपकरण प्रदान करने, प्रशिक्षकों की नियुक्ति और खेल के बुनियादी ढांचे को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के लिए इस बजटीय आवंटन में 36.09 करोड़ रुपये की वृद्धि की गयी है। पिछले वर्ष के संशोधित व्यय 749.43 करोड़ रुपये के मुकाबले साल 2023-24 के लिए उनका आवंटन 785.52 करोड़ रुपये है। राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ) को पिछले वर्ष के संशोधित बजट 280 करोड़ रुपये से 45 करोड़ रुपये का बढ़ा हुआ आवंटन प्राप्त हुआ है और अब उन्हें 325 करोड़ रुपये मिलेंगे।

विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) से संबद्ध राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) और राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (एनडीएलटी) को पहले साइ के जरिए कोष मिलता था लेकिन अब ये संस्थाएं अपने रकम को सीधे प्राप्त करेगी। इस साल के बजट में नाडा को 21.73 करोड़ रुपये की धनराशि मुहैया कराने का प्रावधान है, जबकि डोप परीक्षण कराने वाले एनडीटीएल को 19.50 करोड़ रुपये मिलेंगे।

दुनिया भर के देश खेल उत्कृष्टता के लिए प्रयास कर रहे हैं और खिलाड़ियों के खेल विज्ञान और वैज्ञानिक प्रशिक्षण पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में इस साल के बजट में राष्ट्रीय खेल विज्ञान और अनुसंधान केंद्र के लिए भी 13 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu कांग्रेस चीफ पर IT Raid, स्टालिन का BJP पर हमला- हार के डर से कर रही अत्याचार

Germany दौरे पर जाएंगे Rajnath Singh, चीन की बढ़ेगी टेंशन! 99,000 करोड़ की Submarine Deal पर लगेगी मुहर?

Lalit Modi का बड़ा खुलासा, बताया आईपीएल 2011 में इस टीम के मालिक ने किया था काला जादू

पार्टी में चाहिए सबसे अलग लुक? Miss India Sadhvi Sail के Wardrobe से लें Style Tips