नईम अख्तर और हिलाल अहमद लोन की हिरासत खत्म, जल्द होंगे रिहा !

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 18, 2020

श्रीनगर। नेशनल कांफ्रेंस के लोकसभा सांसद मोहम्मद अकबर लोन के बेटे हिलाल अहमद और पीडीपी नेता नईम अख्तर की जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत हिरासत बृहस्पतिवार को खत्म हो गई। अधिकारियों ने यहां बताया कि संबंधित अधिकारियों ने पीएसए के तहत नईम अख्तर और हिलाल अहमद लोन की हिरासत को खत्म कर दिया है। इससे दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय ने नेशनल कांफ्रेंस के महासचिव अली मोहम्मद सागर की पीएसए के तहत हिरासत खत्म कर दी थी। छह बार विधायक रह चुके सागर को 10 महीने बाद बुधवार को रिहा किया गया। 

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter