Health Tips: पेट से जुड़ी कई समस्याओं का इलाज है इसबगोल की भूसी, ऐसे करें इस्तेमाल

By अनन्या मिश्रा | Aug 21, 2025

पेट की समस्या कई रोगों को जन्म देती है। अगर रोजाना किसी का पेट साफ नहीं होता है या फिर खाना खाते ही दस्त आने लगते हैं। तो यह दोनों ही स्थिति मेडिकल कंडीशन में साफ नहीं मानी जाती हैं। इन समस्याओं में इसबगोल की भूसी का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है। बहुत सारे लोगों को लगता है कि इसबगोल का इस्तेमाल सिर्फ कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है। जबकि ऐसा नहीं है, यह आयुर्वेदिक औषधि का अलग-अलग तरीके से सेवन करने से दस्त, डायरिया और कब्ज की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इसबगोल की भूसी खाने के अलग-अलग तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Weight Loss: वेट लॉस के लिए डेली रूटीन में शामिल करें ये आदतें, महीने भर में दिखेगा असर

दस्त होने पर ऐसे खाएं इसबगोल

जिन लोगों को बार-बार दस्त की समस्या होती है, उनको इसबगोल की भूसी को दही के साथ मिलाकर खाना चाहिए। ऐसा करने से लूज मोशन यानी की दस्त की समस्या दूर होगी।

कब्ज में ऐसे खाएं इसबगोल

अगर किसी व्यक्ति को हर समय कब्ज की समस्या बनी रहती है, तो इसको गर्म दूध के साथ मिलाकर खाना चाहिए। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है।

पाइल्स की समस्या में ऐसे खाएं इसबगोल

जिन लोगों को पाइल्स और फिशर की समस्या रहती है, उनको भी इसबगोल को गर्म दूध के साथ खाना चाहिए। पाइल्स और फिशर की समस्या में भी आराम मिलता है।

गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद

अगर किसी व्यक्ति को पुअर गट हेल्थ की समस्या रहती है, तो उसको बॉडी में गुड बैक्टीरिया बढ़ाते हैं और उसको इसबगोल की भूसी को जरूर खाना चाहिए। इससे गट में गुड बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाने में मदद मिलती है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी, 12 स्टेडियम में 50 होंगे मुकाबले

Abu Dhabi में मिसाइल का मलबा गिरने से भारतीय की मौत, Middle East में गहराया संकट

ADR Report का बड़ा खुलासा: BJP को मिला रिकॉर्ड चंदा, बाकी पार्टियों के कुल Donation से 10 गुना ज्यादा

7 साल की शादी में आई दरार, फिर रिश्ते को दिया एक और मौका, बैडमिंटन स्टार ने यूं बयां किया दर्द