PAK के पंजाब प्रांत में बेकाबू हुए इमरान खान की पार्टी के नेता, नए मुख्यमंत्री के चुनाव में डिप्टी स्पीकर पर जमकर चले घूंसे

By अनुराग गुप्ता | Apr 16, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की विधानसभा में शनिवार को जमकर बवाल हुआ। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) के नेताओं ने डिप्टी स्पीकर दोस्त मोहम्मद मजरी पर हमला बोल दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: शहबाज शरीफ के हाथों में सुरक्षित नहीं है परमाणु हथियार, इमरान के दावे पर पाकिस्तानी सेना ने किया पलटवार 

आगबबूला हो गए पीटीआई नेता

आपको बता दें कि डिप्टी स्पीकर दोस्त मोहम्मद मजरी जब विधानसभा में पंजाब प्रांत का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए सदन की अध्यक्षता करने के लिए आए तो पीटीआई नेता बेकाबू हो गए और डिप्टी स्पीकर दोस्त मोहम्मज मजरी पर लोटा फेंकने लगे। दरअसल, लाहौर उच्च न्यायालय के आदेश के बाद मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया था।

प्रमुख खबरें

SC/ST के लिए कोटा बढ़ाने वाले कानून को रद्द करने के हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ़ सुप्रीम कोर्ट जाने पर कर्नाटक चर्चा करेगा

Delhi High Court में PIL: प्रदर्शनों के लिए बने सख्त SOP, ट्रैफिक जाम रोकने की मांग

अहमदाबाद में पहले BRICS गेम्स संपन्न, भारत ने योगासन और मलखम्ब का किया प्रदर्शन

कर्नाटक में BJP का दावा 25 Congress MLA पाला बदलने को तैयार DK Shivakumar ने किया पलटवार