वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने दिया करारा जवाब, NDA की जीत पर अमित शाह की हुंकार

By अंकित सिंह | Nov 14, 2025

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 2025 के बिहार चुनावों में एक नया मील का पत्थर स्थापित करने की ओर बढ़ रहा है, क्योंकि इसने नवीनतम रुझानों में 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है।  इसको लेकर गृह मंत्री अमित शाह का ट्वीट भी आ गया है। अपने ट्वीट में शाह ने लिखा कि ज्ञान, परिश्रम और लोकतंत्र की रक्षक ‘बिहार भूमि’ की जनता को कोटि-कोटि नमन।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने लिखा कि बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता सूची शुद्धिकरण अनिवार्य है और इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं है। इसीलिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज बिहार में आखिरी पायदान पर आ गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह ‘विकसित बिहार’ में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत है। उन्होंने कहा कि जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले किसी भी भेष में आएँ, उन्हें लूटने का मौका नहीं मिलेगा। जनता अब सिर्फ और सिर्फ ‘प्रदर्शन की राजनीति के आधार पर जनादेश देती है।

 

इसे भी पढ़ें: हार के लिए कांग्रेस नहीं RJD जिम्मेदार! बिहार के नतीजों पर शशि थरूर का चौंकाने वाला बयान, अपनी पार्टी को भी दी नसीहत

अमित शाह ने लिखा कि नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार व NDA के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूँ। साथ ही, अपने अथक परिश्रम से इस परिणाम को चरितार्थ करने वाले बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करता हूँ। मैं बिहार की जनता और विशेषकर हमारी माताओं-बहनों को आश्वस्त करता हूँ कि जिस आशा और विश्वास के साथ आपने NDA को यह जनादेश दिया है, मोदी जी के नेतृत्व में NDA सरकार उससे अधिक समर्पण से उसे पूरा करेगी।

प्रमुख खबरें

त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगे होने पर Congress का केंद्र पर हमला

विहिप के Ashok Singhal की जन्मशती पर PM Modi ने दी श्रद्धांजलि, राम मंदिर आंदोलन में योगदान को किया याद

US China Trade: अमेरिका और चीन में 30 अरब डॉलर के सामान पर कम शुल्क लगाने की सिफारिश

Bollywood स्टार Ranbir Kapoor का जन्मदिन, ज्यादा पढ़ाई से बचने के लिए चुनी थी एक्टिंग