'जनता ने तीसरी बार NDA पर जताया भरोसा, हम अच्छे कार्यों को जारी रखेंगे', Lok Sabha Elections Results पर PM Modi का ट्वीट

By अंकित सिंह | Jun 04, 2024

लोकसभा चुनाव के नतीजे में एनडीए को मिली बहुमत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। अपनी ट्वीट के जरिए उन्होंने आभार जताया है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा है कि हम अच्छे कार्यों को जारी रखेंगे। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के आज नतीजे आ रहे हैं। अब तक के रुझानों के हिसाब से भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने 290 सीटों पर बढ़त बना रखी है। भाजपा 240 के आसपास सीटों पर अपने दम पर जीत रही है। इसका मतलब साफ है कि भाजपा 2014 और 2019 की तरह अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर रही है। इस बार भाजपा को अपने सहयोगियों को साथ में रखकर सरकार चलाने की कोशिश करनी पड़ेगी। इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन शानदार रहा है। इसलिए इंडिया गठबंधन के लिए भी विकल्प खुले दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव : मध्य प्रदेश की इंदौर सीट पर NOTA ने बनाया कीर्तिमान, 2.18 लाख मतदाताओं ने दबाया NOTA का बटन

एक और ट्वीट में मोदी ने लिखा धन्यवाद ओडिशा! यह सुशासन और ओडिशा की अनूठी संस्कृति का जश्न मनाने की एक शानदार जीत है। भाजपा लोगों के सपनों को पूरा करने और ओडिशा को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मुझे हमारे सभी मेहनती पार्टी कार्यकर्ताओं पर उनके प्रयासों के लिए बहुत गर्व है। आंध्र प्रदेश को लेकर भी उन्होंने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि आंध्र प्रदेश ने एनडीए को असाधारण जनादेश दिया है! मैं राज्य की जनता को उनके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देता हूं। इस जोरदार जीत के लिए मैं चंद्रबाबू नायडू, पवन कल्याण गारू और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। हम आंध्र प्रदेश की सर्वांगीण प्रगति के लिए काम करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि आने वाले समय में राज्य की समृद्धि हो।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya का विकल्प खोजना बंद करे Team India, सुनील गावस्कर ने दी सलाह

Durga Puja पंडाल में Harshdeep Kaur संग Ranbir Kapoor ने गाया Kabira, झूमे फैंस

MMDR Act बदलेगी केंद्र सरकार, नया खनन कानून तैयार करने को बनेगी अंतर-मंत्रालयी समिति

Hair Care Tips: सर्दियों में बालों में तेल कितनी देर लगाकर रखें? जानें सही तरीका