जनता को महंगाई की मार, 112 रुपए पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल हुआ 95 के पार,

By सुयश भट्ट | Mar 29, 2022

भोपाल। पूरे देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। कंपनियां एवं सरकार द्वारा महंगाई का स्लो प्वाइजन डोज दिया जा रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एकसाथ रुपए में बढ़ोत्तरी नहीं हो रही है। रोज कुछ पैसों में वृद्वि हो रही है।

इसे भी पढ़ें:पुलसि आरक्षक भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले का पीईबी ने दिया स्पष्टीकरण, ट्वीट कर दिया जवाब 

वहीं प्रदेश में गर्मी बढ़ गई है। राजधानी भोपाल में भी गर्मी का पारा चढ़ गया है। भोपाल का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचा है। दिन का तापमान 39.8 पहुंचा है। इसी के साथ ही खरगौन में पारा 43 डिग्री पहुंचा है। प्रदेश के रतलाम, गुना, दमोह, नर्मदापुरम, छतरपुर और ग्वालियर लू की चपेट में है।

इसी के साथ है बैंक और ट्रेड यूनियन की राष्ट्र्व्यापी हड़ताल का आज दूसरा दिन है। हड़ताल से बैंक के कामकाज पर विपरीत असर पड़ रहा है। बैंकों की देशव्यापी हड़ताल का असर से प्रदेश में 40,000 चेक 500 करोड़ के एसेसमेंट और 1500 लोन अटके। जानकारी मिली है कि राजधानी भोपाल में प्रॉपर्टी के 50 करोड़ के सौदे नहीं हो पाए।

प्रमुख खबरें

Kaushambi Court ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के दोषी को 10 साल कारावास की सजा सुनाई

Ayodhya Ram Mandir चंदा चोरी आरोपी के मकान पर सुनवाई 14 अगस्त को करेगा ADA

Hemant Soren का आरोप: BJP राजनीतिक लाभ के लिए अभ्यर्थियों को गुमराह कर रही है

Prayagraj में फर्जी LLB अंकपत्र से वकालत प्रमाण पत्र पाने वाले 39 वकीलों पर FIR दर्ज