मोदी सरकार को हटाने का बेसब्री से इंतजार कर रही है जनता: तंवर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2019

जींद (हरियाणा)। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर ने लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद सोमवार को कहा कि यह ‘‘मोदी सरकार की लूट का अंतिम दिन’’ था। जनता इन चुनावों का बेसब्री से इंतजार कर रही है ताकि देश से मोदी सरकार को हटा सके। 

तंवर ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि देश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश में जल्द ही सभी दसों सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर देगी जिसके लिए पार्टी प्रभारी ने अपने स्तर पर फीडबैक लिया है। कांग्रेस में आपसी फूट के सवाल पर उन्होंने कहा कि ‘‘नो फूट, कांग्रेस एकजुट।’’ 

प्रमुख खबरें

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में