FCRA लाइसेंस रखने वाले NGO को विदेशी योगदान प्राप्त करने पर लगी रोक

By निधि अविनाश | Sep 20, 2020

एफसीआरए द्वारा प्रस्तावित संशोधनों के अनुसार, विदेशी योगदान (विनियमन) अधिनियम, 2010 के तहत पंजीकृत गैर सरकारी संगठनों या संघों, प्रशासनिक खर्चों को पूरा करने के लिए अपने विदेशी योगदान के 20% से अधिक का उपयोग नहीं कर सकते हैं।FCRA (संशोधन) विधेयक, 2020 रविवार को लोकसभा में पेश करने के लिए सूचीबद्ध हुआ। साथ ही पब्लिक सरवेंट की परिभाषा भारतीय दंड संहिता की धारा 21 के अनुसार होगी।

इसे भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने जम्मू और श्रीनगर में उच्च न्यायालय के मध्यस्थता केंद्र खोलने की दी मंजूरी

एफसीआरए संशोधन विधेयक में प्रस्तावित संशोधनों के अनुसार, धारा 7 को किसी भी संघ या व्यक्ति को विदेशी योगदान के सौपने पर रोक लगाने के लिए संशोधित किया जाना है। इसके अलावा, कोई भी व्यक्ति जो पूर्व अनुमति के लिए आवेदन करता है या एफसीआरए के तहत पंजीकरण के लिए आवेदन करता है या अपने एफसीआरए लाइसेंस का नवीनीकरण करता है, उसे अब अपने सभी पदाधिकारियों या निदेशकों या अन्य प्रमुख पदाधिकारियों की आधार संख्या अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होगी।

प्रमुख खबरें

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन