पुडुचेरी के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख वित्त आयोग में शामिल करने का मांग दोहराई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2023

पुडुचेरी। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से केंद्र शासित प्रदेश को 16वें वित्त आयोग के नियम एवं शर्तों (टीओआर) में शामिल करने का आग्रह किया है। वित्त आयोग का गठन इस साल होना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र में रंगासामी ने पुडुचेरी को ‘पूंजी निवेश के लिये राज्यों को वित्तीय सहायता’ योजना या पूंजीगत बुनियादी सुविधाओं के निर्माण के लिए विशेष अनुदान पैकेज में शामिल करने की बात कही है। इसके लिए केंद्र से 2,328 करोड़ रुपये की धनराशि मांगी गई है।

इसे भी पढ़ें: भारत, तंजानिया के बीच स्थानीय मुद्राओं में सौदों का निपटान शुरूः जयशंकर

उन्होंने कहा, “पुडुचेरी प्रशासन हमेशा से भारत सरकार से अनुरोध करता रहा है कि ‘राज्य’ शब्द के संबंध में संविधान के अनुच्छेद 280(3) में उपयुक्त संशोधन करके पुडुचेरी को केंद्रीय वित्त आयोग के टीओआर में शामिल किया जाए या इसका विशेष संदर्भ दिया जाए...।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने जल्द ही 16वें वित्त आयोग का गठन करने का प्रस्ताव दिया है। ऐसे में प्रस्तावित वित्त आयोग में पुडुचेरी को शामिल करने के लिए नए सिरे से अनुरोध करने का यह सही समय है।

प्रमुख खबरें

न्यायमूर्ति अश्वनी मिश्रा ने Punjab and Haryana High Court के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

Love Horoscope For 7 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 7 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Iran US Conflict | तीन तेल टैंकरों पर अमेरिकी हमले के बाद भड़का ईरान, Strait of Hormuz में वर्जित क्षेत्र घोषित करने की तैयारी

Rupee vs Dollar: अंतरबैंक बाजार में 4 पैसे मजबूत होकर 94.39 पर पहुंचा रुपया