पुजारा की धीमी पारी से भारत गंवा सकता है मेलबर्न टेस्ट: पोंटिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2018

मेलबर्न। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि चेतेश्वर पुजारा की 319 गेंद में 106 रन की धीमी पारी के कारण भारत को मेलबर्न टेस्ट में पराजय का सामना करना पड़ सकता है। भारत ने पहले दो दिन ढाई रन प्रति ओवर की गति से रन बनाये जो तीन दशक में आस्ट्रेलिया में पहली पारी का सबसे धीमा स्कोर है। पुजारा ने 319 गेंद में 106 रन की पारी खेली । भारत के किसी भी बल्लेबाज का स्ट्राइक रेट 50 से अधिक नहीं था। कप्तान विराट कोहली ने 204 गेंद में 82 रन बनाये।

यह भी पढें: किसी अन्य पिच पर 140 से 150 रन बना सकता था: चेतेश्वर पुजारा

उन्होंने कहा कि भारत की रणनीति उन्हें समझ में नहीं आई। उन्होंने कहा ,‘‘ पुजारा के आउट होने के बाद लगा कि वे दिशा से भटक गए हैं और उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि क्या करना है । ऐसा लगा कि वे एक ही पारी खेलना चाहते हैं लेकिन उसके लिये काफी रन नहीं बना सके।’’ उन्होंने कोहली को शार्ट गेंद डालने वाले आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की तारीफ की। 

प्रमुख खबरें

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver