ओलंपिक में प्रबल दावेदार होगी सात्विक-चिराग की जोड़ी, भारत तोक्यो से ज्यादा पदक जीतेगा: गोपीचंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2024

भारत के मुख्य बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने सोमवार को कहा कि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की नंबर एक युगल जोड़ी ओलंपिक पदक जीतने की प्रबल दावेदार होगी और दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधू भी सही लय में आ रही हैं और वह फिर से पेरिस में पदक दिला सकती हैं।

गोपीचंद ने ‘रेवस्पोर्ट्स स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव’ की घोषणा के दौरान कहा, ‘‘यह कहना सही होगा कि दुनिया के नंबर एक जोड़ी के तौर पर वे निश्चित रूप से शीर्ष स्तर पर जीतने के दावेदार हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनकी जोड़ी मजबूत है और जब भी वे कोर्ट पर कदम रखते हैं तो वे प्रबल दावेदार होते हें। आज अगर मुझे सभी देशों में खेलों में किसी भी एक प्रबल दावेदार जोड़ी को चुनना हो तो वह सात्विक और चिराग की जोड़ी होगी। ’’

पेरिस ओलंपिक में भारत के कुल पदकों की संभावना के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनाव का समय है तो हर कोई बड़ी संख्या का अंदाजा लगा रहा है। लेकिन मैं संख्या नहीं बता सकता, लेकिन मुझे लगता है कि यह निश्चित रूप से पिछली बार से ज्यादा होगी। ’’ सिंधू के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मैं निश्चित रूप से कहूंगा कि सिंधू ने पहले भी अच्छा प्रदर्शन किया है और मेरा मानना है कि वह सही लय में चल रही है। अगले कुछ महीने महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘वह पहले सुपानिडा काटेथोंग से हार चुकी थी इसलिये फाइनल में उसे हराना शानदार जीत रही।

प्रमुख खबरें

21 September: 1857 की क्रांति के बाद मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar की गिरफ्तारी का ऐतिहासिक दिन

PM मोदी की दोस्त जियोर्जिया मेलोनी का बड़ा ऐलान, इटली के क्लासरूम में बैन होगा बुर्का और नकाब, सांस्कृतिक मूल्यों की राह पर चलेगा रोम

शेयर बाजार की दमदार शुरुआत: Sensex 448 अंक उछला, Nifty 23,390 के पार, कच्चे तेल में नरमी और FII की खरीदारी से मिला समर्थन

Asian Games 2026 | Suchika Tariyal ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में भारत के लिए पहला MMA ब्रॉन्ज़ मेडल जीता