Pulwama Attack Anniversary: शहीदों को देश ने किया सलाम, CRPF ने लिखा- हम भूले नहीं, हमने छोड़ा नहीं

By अंकित सिंह | Feb 14, 2020

आज ही के दिन पिछले साल पाक की नापाक करतूतों की वजह से भारत ने अपने 40 जवानों को खो दिया था। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की आज पहली बरसी है और देश नम आंखों से अपने शहीद जवानों को याद कर रहा है। सीआरपीएफ ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि हमने भूला नहीं, हमने छोड़ा नहीं। 

इसे भी पढ़ें: पुलवामा हमले में शहीद 40 CRPF जवानों की याद में बने स्मारक का शुक्रवार को होगा उद्घाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह के अलावा देश के तमाम बड़े हस्तियों ने पुलवामा हमले के पहले बरसी पर शहीद जवानों को याद किया है। अमित शाह ने लिखा- मैं पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देता हूं। भारत हमेशा हमारे बहादुरों और उनके परिवारों का आभारी रहेगा जिन्होंने हमारी मातृभूमि की संप्रभुता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। राजनाथ ने लिखा- भारत उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। संपूर्ण राष्ट्र आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और हम इस खतरे के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध