Pulwama Attack: जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए दिग्विजय ने कसा तंज, शिवराज बोले- उनकी बुद्धि फेल हो गई है

By अंकित सिंह | Feb 14, 2023

पुलवामा आतंकी हमले की आज चौथी बरसी है। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में हमारे सीआरपीएफ के 39 जवान शहीद हो गए थे। यह हमला देश के बड़े आतंकी हमलों में से एक है। पुलवामा हमले की बरसी पर आज शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी जवानों को श्रद्धांजलि दी है। हालांकि, श्रद्धांजलि देने के साथ ही उन्होंने सरकार पर तंज कसा है। अपने ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने लिखा कि आज हम उन 39 सीआरपीएफ शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं, जो पुलवामा में खुफिया विफलता के कारण शहीद हो गए। मुझे उम्मीद है कि सभी शहीद परिवारों का उपयुक्त रूप से पुनर्वास किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Pulwama Attack में शामिल थे 19 आतंकवादी, 8 को किया जा चुका है ढेर, पाकिस्तान में छिपे हैं कई आंतकी

इससे पहले भी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले को लेकर सवाल उठाए थे। इसके साथ ही उन्होंने एयर स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए थे। तब कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के बयानों से किनारा कर लिया था। 14 फरवरी का दिन इतिहास में जम्मू कश्मीर की एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। घटना भले चार साल पुरानी है, लेकिन उसके जख्म आज तक हरे हैं, जब आतंकवादियों ने इस दिन को देश के सुरक्षाकर्मियों पर कायराना हमले के लिए चुना। राज्य के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 39 जवान शहीद हो गये और कई गंभीर रूप से घायल हुए।

प्रमुख खबरें

Venezuela Earthquake Video | वेनेजुएला में महाविनाश! कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भीषण भूकंप, देश में आपातकाल घोषित

मैं बहुत खुश हूँ, Samantha Ruth Prabhu ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, Maa Inti Bangaaram इवेंट में किया मैटरनिटी लीव का ऐलान

981 दिन बाद मैदान पर वापसी! आँखों में आँसू, फैंस का खड़े होकर अभिवादन... FIFA World Cup 2026 में दिखा Neymar Junior का इमोशनल कमबैक

Nirjala Ekadashi Vrat Katha: क्यों है यह सबसे कठिन और श्रेष्ठ व्रत? जानें इसकी कथा और Divine Blessings