पुलवामा हमला: सेक्युलर नेताओं से सोनू निगम का सवाल, आप दुःख क्यों मना रहे?

By अंकित सिंह | Feb 15, 2019

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गम का माहौल है। देश का हर नागरिक पाकिस्तान से बदला चाहता है। इस बीच पार्श्व गायक सोनू निगम ने पुलवामा हमले की निंदा करते हुए बॉलीवुड पर तंज कसा है। एक वीडियो जारी कर सोनू ने भारत तेरे टुकड़े होंगे... जैसी सोच रखने वाले सेक्युलर लोगों से सवाल पूछा कि आप जवानों की शहादत का अफसोस क्यों मना रहे हैं? वीडियो में सोनू ने तंज कसते हुए कहा कि सुना है कि सुना है कि आप लोग काफी दुखी हैं क्योंकि कुछ CRPF के लोग मारे गए हैं पर ये तो कुछ 44 लोग ही थे और 44 हो या 440 हो, आप लोगों को क्या फर्क पड़ता है। 

इसके बाद सोनू ने कहा कि दुख और अफसोस का इजहार करना तो बीजेपी, RSS, हिंदुत्ववादी, राष्ट्रवादी संस्था का काम है, आप ऐसा कब से करने लगे।  गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

प्रमुख खबरें

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम