पुलवामा पार्ट-2 की साजिश को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम, IED से भरी कार को बरामद कर उड़ाया

By अभिनय आकाश | May 28, 2020

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षाबलों ने एक संदिग्ध कार जब्त की है जिसमें आईईडी प्लांट किया गया था। सेना और जम्मू पुलिस ने आईईडी को नष्ट कर दिया है। बतां दें कि ये साउथ कश्मीर का इलाका है जहां सुरक्षाबलों ने कार को संदिग्ध हालत में पाया और इसकी जांच की तो भारी मात्रा में विस्फोटक मिले। एक सैंट्रो कार में भारी मात्रा में विस्फोटकों को बरामद किया।

पुलवामा पुलिस और सेना द्वारा समय पर इनपुट और कार्रवाई से वाहन-जनित आईडी को संयुक्त रूप से अभियान छेड़ कर बम स्क्वाड की मदद से नष्ट कर दिया। सुरक्षा बलों का कहना है कि आईईडी को कार से अलग न कर पाने की स्थिति में ही इसे कार के साथ ही विस्फोट कर उड़ा देना पड़ा जिस वजह से कार के परखच्चे उड़ गए। गौरतलब है कि 2019 में पुलवामा में ऐसी ही कार का इस्तेमाल कर सीआरपीएफ के काफिले पर बड़ा हमला हुआ था। जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे।

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप