Pune Bus Rape Case: 12 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया आरोपी, फडणवीस बोले- सच सामने आएगा

By अंकित सिंह | Feb 28, 2025

पुणे के स्वारगेट बस स्टेशन पर एक बस के अंदर 26 वर्षीय महिला से बलात्कार के आरोपी व्यक्ति को पुणे पुलिस ने शुक्रवार को शिरूर तहसील से गिरफ्तार किया। आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे को पुणे में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अदालत के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट ने उसे 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। बचाव पक्ष के वकील एडवोकेट वाजिद खान ने कहा कि उन्हें (दत्तात्रय रामदास गाडे) 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उस पर पहले के मामले बलात्कार के नहीं बल्कि लूट के थे। जांच अधिकारी ने कहा कि वह आदतन अपराधी है लेकिन उसे पिछले किसी भी मामले में दोषी नहीं ठहराया गया था। सुबह के 5.45 बजे थे (कथित घटना का समय); वह चिल्ला सकती थी और मदद मांग सकती थी। कोई भी काम जबरदस्ती नहीं किया गया।

महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने कहा कि पुणे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।' उन्हें फांसी पर लटकाने का फैसला मिलना चाहिए। महायुति को बदनाम करने के लिए हर घटना को राजनीतिक लाभ देना उचित नहीं है। इससे पहले पुणे सीपी अमितेश कुमार ने बताया था कि आरोपी को कल रात करीब 1:10 बजे गुनात गांव से हिरासत में लिया गया। गुनात गांव के लोगों ने आरोपी को पकड़ने में हमारी मदद की। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: पुणे रेप केस ने दिलाई निर्भया कांड की याद, पूर्व CJI चंद्रचूड़ की कड़ी कार्रवाई की मांग, आरोपी अब भी फरार

उन्होंने कहा कि एक विशेष वकील नियुक्त किया जाएगा और हम मामले को तेजी से निपटाने का प्रयास करेंगे। हमें विश्वास है कि हम भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने में सफल होंगे और हम इस संबंध में काम कर रहे हैं। मैं पुणे पुलिस की ओर से गुनात के लोगों को धन्यवाद देता हूं। मैं उन ग्रामीणों का सम्मान करने के लिए गांव का दौरा करूंगा जिन्होंने हमारी मदद की। मंगलवार को पुणे के स्वारगेट बस अड्डे पर राज्य परिवहन की बस के अंदर 26 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया।

प्रमुख खबरें

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video