Fadnavis की आलोचना का पुराने वीडियो सामने आने के बाद पुणे उम्मीदवार का नाम वापस लिया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी के बाद पुणे महानगरपालिका चुनाव में पूजा मोरे-जाधव की उम्मीदवारी वापस ले ली है। पूजा मोरे-जाधव को 15 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए सहयोगी दल आरपीआई (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया) के कोटे के तहत वार्ड नंबर दो से उम्मीदवार के रूप में भाजपा की ओर से एबी फॉर्म (नामांकन दाखिल करने के लिए आवश्यक एक महत्वपूर्ण दस्तावेज) दिया गया था।

केंद्रीय मंत्री और पुणे से भाजपा सांसद मुरलीधर मोहोल ने पुष्टि की कि उनका नामांकन वापस ले लिया गया है। वहीं मोरे-जाधव ने खुद को सोशल मीडिया ‘ट्रोलिंग’ का शिकार बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे बारे में गलत जानकारी फैलाई गई और यह दिखाने की कोशिश की गई कि मैं भाजपा की विचारधारा में विश्वास नहीं रखती। सोशल मीडिया पर ‘ट्रोलिंग’ को देखते हुए मैंने अपना नामांकन वापस लेने का निर्णय लिया।’’ उन्होंने यह भी दावा किया कि ये टिप्पणियां ‘‘किसी और लड़की’’ ने की थीं, लेकिन उनका नाम इससे जोड़ दिया गया।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc बैठक के बीच TMC में बड़ा सियासी भूकंप, 14 सांसदों ने BJP नेताओं से की मुलाकात, शुभेंदु भी रहे मौजूद

Badminton: लंबे इंतजार के बाद Trophy पर PV Sindhu की नजर, खिताब जीतने का सुनहरा मौका

China-North Korea Relations: 7 साल बाद उत्तर कोरिया पहुंचे, दुनिया में बढ़ी हलचल... क्या बदलेगा एशिया का पावर गेम?

रोहित शर्मा का Shreyas Iyer को समर्थन, कहा- अब T20 कप्तान का अच्छा वक्त शुरू होगा