पुणे पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड मामले में आरोपी शूटर संतोष जाधव को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2022

पुणे (महाराष्ट्र)। पुणे पुलिस ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में आरोपी शूटर संतोष जाधव को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुणे देहात पुलिस ने जाधव के एक साथी नवनाथ सूर्यवंशी को भी गिरफ्तार किया है, जो मूसेवाला हत्याकांड में संदिग्ध है। अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य जाधव और सूर्यवंशी को पुणे जिले के मंचर थाने में 2021 में दर्ज कराए गए हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुणे पुलिस के एक दल ने गुजरात के भुज से दोनों को रविवार को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि मंचर मामले में जाधव एक साल से फरार था।

इसे भी पढ़ें: नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए राहुल गांधी, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन

मूसेवाला हत्याकांड के सिलसिले में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ और पंजाब पुलिस ने भी महाकाल से पूछताछ की थी। मुंबई पुलिस ने पटकथा लेखक सलीम खान और उनके बेटे एवं अभिनता सलमान खान को धमकी भरा पत्र भेजने के संबंध में भी महाकाल से पूछताछ की थी। अधिकारी ने बताया कि पुणे पुलिस ने जाधव का पता लगाने के लिए पिछले सप्ताह कई दलों को गुजरात और राजस्थान भेजा था।

प्रमुख खबरें

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा

Election Commission के खिलाफ धरने पर बैठे Rahul Gandhi हिरासत के बाद रिहा