पुणे में Ganeshotsav के दौरान DJ पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 31, 2026

पुणे के सैकड़ों निवासियों ने आगामी गणेशोत्सव के दौरान तेज आवाज में संगीत बजाने और डीजे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अत्यधिक शोर के कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और दो-तीन दिन के लिए शहर से बाहर जाना पड़ता है। हालांकि, कुछ गणेश मंडलों के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि तेज आवाज में संगीत के मुद्दे पर केवल गणेश मंडलों को निशाना बनाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: DRI ने Bengaluru और पुणे में जब्त की 18 किलो नशीली दवाएं, चार गिरफ्तार

गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान हमें दो से तीन दिन के लिए शहर छोड़ना पड़ता है। हम डीजे के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध चाहते हैं।’’ एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि यह विरोध किसी विशेष धर्म या जाति के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हम ध्वनि प्रदूषण के अत्यधिक स्तर के खिलाफ एकजुट हुए हैं, जिससे आसपास के लोग परेशान हैं।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra FDA ने Cipla की पुणे यूनिट का लाइसेंस किया रद्द, नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई

कोई भी त्योहार हो, शहर में जगह-जगह साउंड सिस्टम का अत्यधिक इस्तेमाल किया जाता है। यह बिल्कुल असहनीय है।’’ दूसरी ओर, एक गणेश मंडल के प्रतिनिधि ने डीजे और साउंड सिस्टम पर प्रतिबंध की मांग करने वाले लोगों पर पर्यावरण प्रदूषण की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया, ‘‘मुठा नदी प्रदूषित हो चुकी है, लेकिन इस मुद्दे को कौन उठा रहा है?

वे केवल गणेश मंडलों को निशाना बनाना चाहते हैं।’’ मंडल के एक अन्य सदस्य ने बताया कि गणेश मंडलों ने साउंड में ‘प्रेशर-मिड’ और ‘प्लाज्मा’ जैसे उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प लिया है। इससे ध्वनि की तीव्रता कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सभी गणेश मंडल प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Ankit Baliyan Murder Case में बड़ा एक्शन, Gogi Gang के दो शूटर Police Encounter में ढेर, पीड़ित परिवार ने जताया CM Yogi का आभार

मक्का रक्षा समझौते की पहली बैठक के लिए तुर्किये पहुंचे इसहाक डार और आसिम मुनीर

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में UP पुलिस और STF का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में ढेर हुए दो मुख्य आरोपी

UP News: कासगंज में पिकअप और ट्रक की भिड़ंत, अस्थि विसर्जन जा रहे एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत