आखिरी फिल्म में बड़ी स्क्रीन पर चमके Puneeth Rajkumar, 'गंधाडा गुड़ी' ने जीता दर्शकों का दिल

By एकता | Oct 29, 2022

पिछले साल 29 अक्टूबर को कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उनकी मौत ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को अंदर तक झकझोर कर रख दिया था। अभिनेता के अचानक दुनिया से चले जाने की खबर ने उनके फैंस के दिलों को इस हद तक तोड़ दिया था कि कई लोगों ने सदमें में आकर आत्महत्या तक कर ली थी। अब एक साल के बाद फैंस को अपने पसंदीदा अभिनेता को एक आखिरी बार बड़ी स्क्रीन पर देखने का मौका मिला है।

इसे भी पढ़ें: हाई स्लिट ड्रेस में कहर ढाती नजर आईं Shweta Tiwari, कातिलाना अदाओं ने उड़ाए लोगों के होश

गंधाडा गुड़ी, एक नॉन-फिक्शन डॉक्यू-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की खास बात यह है कि बिना किसी ग्लैमर के तड़के के लोगों को असली अप्पू को देखने का मौका मिल रहा है। फिल्म में पुनीत राजकुमार, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता वन्यजीव फिल्म निर्माता अमोघवर्ष के साथ कर्नाटक को एक्स्प्लोर करते नजर आ रहे हैं। कर्नाटक के जंगलों, महासागरों, वनस्पतियों और जीवों की झलक दर्शकों को इस फिल्म में देखने को मिलने वाली है।

प्रमुख खबरें

हम भारतीय दूध में चीनी जैसे...PM Modi ने Melbourne में भारतीय समुदाय को दिया दोस्ती का क्रेडिट

Punjab में AAP सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार Drug Addicts को सज़ा नहीं, मिला नई ज़िंदगी का मौका

एक और थप्पड़... Abhishek Kumar की Viral Post का सच आया सामने

अवैध इमारतों पर SC का चाबुक, MCD अफसरों से पूछा- सिर्फ Builder क्यों, अपने अधिकारियों पर क्या एक्शन?