पंजाब में आम आदमी क्लिनिक के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए, नियमितीकरण की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 27, 2026

होशियारपुर, 27 जुलाई पंजाब के आम आदमी क्लिनिकों में कार्यरत डॉक्टर, फार्मासिस्ट और क्लिनिकल सहायकों ने पक्की नौकरी सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इसके तहत कर्मचारियों ने राज्य भर में सेवाएं बंद रखीं और विरोध-प्रदर्शन किया। आम आदमी क्लिनिक संयुक्त मोर्चा, पंजाब की अगुवाई में राज्य में कई स्थानों पर प्रदर्शन किए गए।

कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने सभी 23 जिलों के सिविल सर्जन, स्वास्थ्य सेवा निदेशक और स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह को कई बार ज्ञापन सौंपा, लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अब तक कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें अनुबंध व्यवस्था के तहत काम पर रखा गया है, जिससे उनके साथ दैनिक वेतनभोगियों जैसा व्यवहार हो रहा है। उन्हें केवल उन्हीं दिनों का वेतन मिलता है जिन दिनों में वे काम करते हैं, जबकि रविवार या राष्ट्रीय छुट्टियों का कोई भुगतान नहीं किया जाता।

इसके अलावा, उन्हें कोई आकस्मिक या चिकित्सीय अवकाश पाने का अधिकार नहीं है। उनका दावा है कि ली गई किसी भी छुट्टी का वेतन काट लिया जाता है और कर्मचारियों को तीन दिनों के भीतर काम पर लौटना अनिवार्य है, अन्यथा उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाती हैं। संयुक्त मोर्चे ने अनुबंध प्रणाली को समाप्त कर आम आदमी क्लिनिकों के सभी कर्मचारियों को पंजाब स्वास्थ्य सेवा निदेशालय (डीएचएस) के तहत नियमित नियुक्तियां देने की मुख्य मांग की है।

इसके अलावा, कर्मचारियों ने मरीज आधारित प्रोत्साहन राशि, छुट्टी की सुविधा और अन्य भत्तों से जुड़ी कई मांगें भी सरकार के समक्ष रखी हैं।

प्रमुख खबरें

BoB Cybersecurity Alert: हैकर्स के निशाने पर Bank of Baroda, डार्क वेब पर 1 TB डेटा के कथित लीक से हड़कंप

Commonwealth Games: Sachin Siwach ने किया क्वार्टर फ़ाइनल में धमाकेदार प्रवेश, Gold की आस

Formula E: Tokyo में Nyck de Vries की ऐतिहासिक जीत, London Final से पहले Mahindra Racing की दमदार वापसी

जिम्बाब्वे में फ्लॉप Abhishek Sharma होंगे बाहर! Sanju Samson को T20I टीम में लाने की Srikkanth की मांग