By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 26, 2026
पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने रविवार को 50 करोड़ रुपये की उस सहायता योजना की घोषणा की जिसके तहत किसानों को प्रमाणित गेहूं के बीज लगभग आधी कीमत पर मिलेंगे। खुड्डियां ने योजना का ब्योरा साझा करते हुए कहा कि 4,250 रुपये प्रति क्विंटल कीमत वाले प्रमाणित गेहूं के बीज किसानों को 2,250 रुपये प्रति क्विंटल की दर से उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि खरीद के समय ही प्रति क्विंटल 2,000 रुपये की सब्सिडी घटा दी जाएगी।
कृषि विभाग ने जिलेवार अनुमान लगाया है कि इस योजना से 2,42,218 लाभार्थियों को सहायता मिलेगी। इसके लिए अधिकतम 2,000 रुपये प्रति लाभार्थी की सहायता के हिसाब से कुल 50 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है।