Punjab: नार्को आतंकवाद से जुड़ा सेना का भगोड़ा पकड़ा गया, हथगोला बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2025

पंजाब पुलिस ने सेना के एक भगोड़े को 500 ग्राम हेरोइन और एक हथगोले के साथ पकड़ा है। एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि राजबीर सिंह उर्फ ​​फौजी को बिहार के मोतिहारी में भारत-नेपाल सीमा के पास रक्सौल कस्बे से उस समय पकड़ा गया जब वह नेपाल के रास्ते देश से भागने की कोशिश कर रहा था।

यादव के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि फौजी 2011 में सेना में भर्ती हुआ था और फरवरी 2025 में तब भाग गया जब उसके और उसके साथियों के खिलाफ इस साल की शुरुआत में अमृतसर (ग्रामीण) के घरिंदा थाने में शासकीय गोपनीयता अधिनियम के तहत जासूसी का मामला दर्ज किया गया था।

सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) डी सुदरविझी ने बताया कि जांच में यह भी पता चला है कि 2022 में, फौजी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित कुछ संस्थाओं के संपर्क में आया और हेरोइन की खेप के बदले में, उसने संवेदनशील और गोपनीय सैन्य जानकारी उनतक पहुंचाने लगा।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup मेरा आखिरी है: Cristiano Ronaldo का बड़ा ऐलान, बोले- अब हर पल जीना चाहता हूं

अचानक ट्रंप ने घुमाया पुतिन को फोन, 90 मिनट में यूक्रेन पर क्या सीक्रेट बात हो गई?

US turns 250: सब बराबर हैं लिखने वाले के पास खुद थे सैकड़ों गुलाम! जानिए क्या है Declaration of Independence का विवाद

Kolkata Police ने Mamata Banerjee को किया नजरबंद? TMC का दावा- घर के बाहर भारी फोर्स तैनात