Breaking: पंजाब में 14 को नहीं, 20 फरवरी को होंगे विधानसभा चुनाव, सियासी दलों ने की थी तारीख बदलने की मांग

By अनुराग गुप्ता | Jan 17, 2022

नयी दिल्ली। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने सियासी दलों की मांग को देखते हुए पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख को बदल दिया है। दरअसल, 117 सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होना था लेकिन गुरु रविदास जयंती की वजह से कांग्रेस, भाजपा समेत सियासी दलों ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर तारीख को आगे बढ़ाने की अपील की थी। जिसके बाद चुनाव आयोग ने 20 फरवरी को प्रदेश की सभी सीटों पर मतदान कराने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत कई दलों ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इसकी अपील की थी। सबसे पहले मुख्यमंत्री चन्नी ने इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा को लिखे पत्र में कहा था कि अनुसूचित जाति समुदाय के कुछ प्रतिनिधियों द्वारा उनके यह संज्ञान में लाया गया है, जो प्रदेश की आबादी का लगभग 32 फीसदी हैं, कि गुरु रविदास जयंती 16 फरवरी को पड़ रही है। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में मुख्यमंत्री पद के ‘आप’ के उम्मीदवार की घोषणा मंगलवार को होगी: केजरीवाल

मुख्यमंत्री चन्नी ने लिखा था कि इस अवसर पर प्रदेश से बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति के श्रद्धालुओं (करीब 20 लाख) के 10 से 16 फरवरी के बीच उत्तर प्रदेश के बनारस जाने की संभावना है। ऐसी स्थिति में इस समुदाय के कई लोग विधानसभा के लिए वोट नहीं डाल पाएंगे, जबकि यह उनका संवैधानिक अधिकार है।

प्रमुख खबरें

नौकरियां कहां हैं? Pawan Khera ने 7.8% GDP ग्रोथ पर PM Modi को घेरा

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति और द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर चर्चा

नेपाल को देख क्यों हंसने लगे तुर्किए के मुस्लिम, फिर लगा करंट!

मोदी ने मुस्लिम देश में लहराई ये भगवा किताब, अंदर क्या निकला?