रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैप्टन अमरिंदर के साथ पटियाला में किया रोड शो, गठबंधन सरकार के लिए मांगे वोट

By अनुराग गुप्ता | Feb 18, 2022

पटियाला। पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी रैलियों तेज कर दी हैं। 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होगा। जबकि 10 मार्च को चुनाव परिणाम सामने आएंगे। इसी को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को पटियाला में रोड शो किया। 

बंटवारे की राजनीति कर रही कांग्रेस !

रक्षा मंत्री ने गुरुवार को अमृतसर सेंट्रल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि मैं कांग्रेस और चन्नी साहब से पूछना चाहता हूं कि क्या गुरुनानक देव जी ने यही संदेश दिया है ? गुरुनानक देव जी ने सबसे बनाई और सबकी भलाई का संदेश दिया है। इस धरती के लोगों ने भी यही संदेश दिया है लेकिन कांग्रेस लोगों को बांटकर सत्ता हासिल करना चाहती थी। 

इसे भी पढ़ें: कुमार विश्वास की सुरक्षा की समीक्षा करेगी केंद्र सरकार, केजरीवाल पर लगाए थे गंभीर आरोप 

रक्षा मंत्री ने कहा था कि भारत दुनिया का अकेला देश है, जिसने भारत की सीमा में रहने वाले लोगों को ही अपना सदस्य नहीं माना है बल्कि पूरे विश्व के लोगों को अपने परिवार का सदस्य मानते हुए वसुधैव कुटुंबकम की बात कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने अजीबो गरीब स्थिति पैदा कर दी है लेकिन पंजाब में बदलाव की हवा चल रही है और जनता लोकतंत्र के नाम पर लूटतंत्र को बर्दास्त नहीं करेगी।

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कैप्टन अमरिंदर सिंह और शिअद (संयुक्त) के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरी है। ऐसे में भाजपा 117 सदस्यीय विधानसभा में से 65 सीटों पर, कैप्टर अमरिंदर की पंजाब लोक कांग्रेस 35 सीटों पर और सुखदेव सिंह ढींडसा वाली पार्टी 15 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है।

प्रमुख खबरें

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

Corbett Literature Festival का पहला संस्करण 6 अक्टूबर से होगा शुरू