बेअदबी मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के भीतर ही असंतोष, कैप्टन पर सिद्धू ट्वीट के जरिए कर रहे हैं वार लगातार

By अभिनय आकाश | May 20, 2021

पंजाब कांग्रेस में इन दिनों लगातार घमासान मचा हुआ है। नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों लगातार ट्वीट कर रहे हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और विधायकों को कांग्रेस हाईकमान के सामने जाना चाहिए और उन्हें बताना चाहिए कि पंजाब कांग्रेस के अंदर आखिरकार क्या रहा है। ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए, क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू ने जोर देकर कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के लिए न्याय ही उनका मुख्य उद्देश्य था। सिद्धू उन लोगों में भी शामिल थे, जिन्होंने हाल ही में विधायकों और मंत्रियों की बैठक में भाग लिया था, ताकि बेअदबी और पुलिस फायरिंग के मामलों के अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री पर दबाव बनाया जा सके।


प्रमुख खबरें

Maruti और Hyundai समेत वाहन कंपनियों ने फेस्टिव सीजन में बढ़ाई उत्पादन क्षमता

दिग्गज फिल्म निर्देशक Singeetam Srinivasa Rao का Chennai में निधन

भगवान जीमूतवाहन की पूजा और दान के बाद ही खोलें Jitiya Vrat, ये है पारण की सही विधि

Bullet Train Project: साबरमती नदी पर 12 मंजिला इमारत जितना ऊंचा पुल बनकर तैयार