Punjab: बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए गए चीनी हथियार बरामद किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2023

नयी दिल्ली/गुरदासपुर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संभवत: ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने 17-18 जनवरी की मध्यरात्रि को गुरदासपुर जिले के ऊंचा टकला सीमांत गांव इलाके में ‘‘पाकिस्तान से आ रहे संदिग्ध ड्रोन’’ की आवाज सुनी।

इसे भी पढ़ें: Congress की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने हिमाचल प्रदेश में किया प्रवेश

उन्होंने बताया कि बीएसएफ के दल ने संदिग्ध ड्रोन की दिशा में गोलीबारी की और जमीन पर कुछ गिराए जाने की आवाज सुनी। प्रवक्ता ने बताया कि उस कृषि क्षेत्र की तलाशी ली गई, जहां से आवाज आई थी और तलाशी के दौरान चीन निर्मित चार पिस्तौल, आठ मैगजीन और 47 गोलियों का एक पैकेट बरामद हुआ।

प्रमुख खबरें

Delhi में मुनक नहर किनारे बना 11 किमी लंबा Chhath Ghat, 12 नवंबर को नितिन नवीन करेंगे उद्घाटन

भांग से दर्द निवारक दवाएं बनाने के लिए Tata Memorial Center संग पूर्व चिकित्सीय परीक्षण शुरू

Youth Olympics Archery: रोमांचक शूट-ऑफ में हारीं भारत की Gatha Khadke

अंतरराष्ट्रीय बाजार में Brent Crude 3.6% टूटा, US और Iran समझौते की उम्मीद से आई गिरावट