7 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल भी होंगे विवाह में शामिल

By रेनू तिवारी | Jul 06, 2022

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 7 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी का फंकश्न चंडीगढ़ में होने वाला हैं। इंदरप्रीत कौर के साथ तलाक के बाद भगवंत मान अब दूसरी शादी डॉक्टर गुरप्रीत कौर से करने जा रहे हैं। इनकी शादी समारोह की सारी रस्में सीएम आवास पर ही होंगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी शादी समारोह में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार शादी का समारोह काफी संक्षिप्त होगा, जिसमें बहुत कम लोग ही शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: 'दिल्ली में 28 जनवरी से 26 फरवरी तक शॉपिंग फेस्टिवल', CM केजरीवाल बोले- पूरी दुनिया से लोगों को करेंगे आमंत्रित

साल 2022 में पंजाब में हुए विधानसभा इलेक्शन में आम आदमी पार्टी को 117 में से 92 सीट मिली थी। पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया है। सिद्दू मूसेवाला की हत्या के बाद पार्टी की काफी आलोचना भी हुई थी लेकिन राज्या में मान अपनी सरकार सही ठंग से चलाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर