पंजाब के CM भगवंत मान की कैबिनेट का शपथ ग्रहण, 10 मंत्रियों की लिस्ट देखें

By अभिनय आकाश | Mar 18, 2022

पंजाब में 19 मार्च यानी शनिवार के दिन भगवंत मान के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। सुबह 11 बजे मान के मंत्रियों का शपथ होना है। मुख्यमंत्री मान ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 10 विधायकों के नाम और उनकी तस्वीर पर टि्वटर पर साझा करते हुए बताया कि नया मंत्रिमंडल कल शपथ ग्रहण करेगा। इसके साथ ही मान ने कहा कि उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब का नया मंत्रिमंडल कल शपथ ग्रहण करेगा। पंजाब की आप सरकार में शामिल होने वाले सभी मंत्रियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पंजाब की जनता ने हम सबको बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है, हमें दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा करनी है।

इसे भी पढ़ें: एसवाईएल नहर पर अब पंजाब की दोहरी जवाबदेही - मुख्यमंत्री

पंजाब की नयी सरकार में जो नेता मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, उसमें मान ने दस मंत्रियों को नामित किया है। हरपाल एस चीमा, बलजिंदर कौर, एस हरभजन सिंह, विजय सिंगला, लाल चंद कटारुचक, गुरमीत एस मीत हेयर, कुलदीप एस धालीवाल, लालजीत एस भुल्लर, ब्रैम शंकर और हरजोत एस बैंस मंत्री पद की शपथ लेंगे। मान सरकार के मंत्री 19 मार्च को पद की शपथ लेंगे। पंजाब कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि शपथ ग्रहण करने के बाद मंत्री अपना पदभार संभालेंगे और दोपहर के समय आप सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी।

इसे भी पढ़ें: पंजाब की कमान मिलते ही एक्शन में आए भगवंत मान, कहा- इतिहास में किसी ने नहीं लिया होगा ऐसा फैसला

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि समारोह चंडीगढ़ के पंजाब राजभवन में सुबह करीब 11 बजे होगा। आप कैबिनेट की पहली बैठक कथित तौर पर उसके बाद दोपहर 12.30 बजे होगी। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित आम आदमी पार्टी के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। इससे पहले पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले के स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने भगवंत मान को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीटों के साथ कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन को पछाड़ दिया। 

प्रमुख खबरें

नायडू का दावा, भारत की सभ्यतागत शक्ति और युवा बल बनेगा विश्वगुरु, आरएसएस के प्रयासों की सराहना

मोहन भागवत बोले: भारत को सिर्फ महाशक्ति नहीं, विश्व गुरु बनने का समय आया

वोटर लिस्ट डाउनलोड: SIR प्रक्रिया जारी- ऑनलाइन वोटर आईडी कैसे प्राप्त करें, लिस्ट में नाम कैसे देखें? जानें पूरी जानकारी

शनि की साढ़ेसाती 2026: मेष राशि वालों के लिए चुनौतियां और समाधान, जानें ज्योतिषीय उपाय