पंजाब में कोई प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ, भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए पंजाबियों को बदनाम कर रही: भगवंत मान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 29, 2026

नयी दिल्ली/चंडीगढ़, 28 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को दावा किया कि उनकी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में राज्य में कोई प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने राजनीतिक लाभ के लिए पंजाबियों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात के बाद संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में मान ने कहा कि भाजपा पंजाबियों को बदनाम करने के लिए प्रश्नपत्र लीक के बारे में ‘‘झूठे आरोप’’ लगा रही है।

भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने पंजाब में मेडिकल परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप लगाते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है। पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। मान ने भाजपा, कांग्रेस और शिअद पर आरोप लगाया कि वे प्रश्नपत्र लीक के झूठे आरोपों के जरिये पंजाब और वहां के मेहनती युवाओं की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने बिना किसी सिफारिश और प्रश्नपत्र लीक के पूरी तरह से योग्यता के आधार पर 69,000 सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। मान ने कहा, ‘‘लोकतंत्र की खूबसूरती यही है कि लोग एक-दूसरे से मिलते-जुलते रहें और बातचीत करते रहें। राजनीति में विचारधाराओं का अलग-अलग होना स्वाभाविक है और यह हमेशा रहेगा।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद