Punjab CM Bhagwant Mann ने राज्य की सभी 518 गौशालाओं का बिजली बिल किया माफ

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 06, 2026

चंडीगढ़, पांच अगस्त पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को राज्य भर की सभी गौशालाओं के बिजली बिल माफ करने की मंज़ूरी दे दी, जिससे 152 और गौ-आश्रय स्थलों को यह फायदा मिलेगा। इस फैसले से राज्य में मुफ्त बिजली पाने वाली गौशालाओं की कुल संख्या 366 से बढ़कर 518 हो जाएगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

मान ने एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा, ‘‘राज्य भर में आवारा पशुओं की समस्या से निपटने में गौशालाएं अहम भूमिका निभाती हैं। अभी 366 गौशालाओं को मुफ्त बिजली मिल रही है और अब 152 और गौशालाओं को इस सुविधा के दायरे में लाया जाएगा। इन सभी गौशालाओं को पंजाब सरकार से मुफ़्त बिजली मिलेगी।’’ मुख्यमंत्री ने इन संस्थानों को मजबूत करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि गौशालाओं का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करना समय की मांग है, ताकि ‘गौधन’ की सही देखभाल हो सके।

प्रमुख खबरें

भारत समिट के नाम पर मोदी विरोध का षड़यंत्र

Kulgam में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दोबारा मुठभेड़ शुरू, सर्च ऑपरेशन जारी

Seattle में दिवाली समारोह में बाधा पर अमेरिकी सांसदों ने Attorney General से की जांच की मांग

National School of Drama में चल रहा गजब का ड्रामा! उपाध्यक्ष Bharat Gupt ने प्रशासनिक टकराव से आहत होकर कार्यालय जाना छोड़ा